बृजेश उदैनियाँ की रिपोर्ट
जालौन। नगर में पांच अक्टूबर से गोवेन्देश्वर रामलीला भवन में रामलीला मोहत्सव का मंचन का आगाज गणेश पूजन के साथ होगा। यह आयोजन 17 दिवसीय होगा। समापन 21 अक्टूबर को श्रीराम राज्याभिषेक से होगा।
नगर की ऐतिहासिक प्राचीन रामलीला के मंचन की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। पांच अक्टूबर को 17 दिवसीय रामलीला मंचन की शुरूआत गणेश पूजन के साथ होगी। श्रीरामलीला समिति के अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी मंत्री पवन चतुर्वेदी ने संयुक्त रुप से बताया कि रामलीला मंचन की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पर्दे आदि लगाने का कार्य चल रहा है। समिति के मंत्री पवन चतुर्वेदी ने बताया कि इस बार 10 अक्टूबर को धनुष यज्ञ की लीला आकर्षण का केंद्र होगी। जिसमें परशुराम लक्ष्मण संवाद विशेष आयोजन होंगा। 11 अक्टूबर को दिन में राम कलेवा का आयोजन श्रीरामलीला भवन पर होगा। 13 अक्टूबर को श्रीराम केवट संवाद व श्रीराम भरत मिलाप की लीला का मंचन नगर के ऐतिहासिक मुरली मनोहर तालाब पर शाम तीन बजे से होगा। 18 अक्टूबर को लक्ष्मण शक्ति व कालनेमि की माया का मंचन होगा। 20 अक्टूबर को शाम पांच बजे से दशहरा मेला व रावण वध की लीला का मंचन श्रीबाराहीं देवी मेला ग्राउंड पर किया जाएगा। समापन 21 अक्टूबर को श्रीराम भरत मिलाप व राज्याभिषेक के साथ होगा। रामलीला के मंचन में राम की भूमिका में मनोज तिवारी काजू महाराज कुवरपुरा, जानकी जी मे रामदूत तिवारी उर ई, लक्ष्मणजी सीपू पाराशर खकसीस व कमलेश अटल भेडी जलालपुर, हनुमानजी रविंद्र शुक्ला सिमिरिया, परशुराम कपिल तिवारी कानपुर, दशानन प्रहलाद यादव सैदनगर के अलावा आलराउंडर कलाकारो मे पं प्रयाग नारायण गुरू उरगाँव, रमेश दुबे सिकरी राजा, रामभूषण उदैनियां जालौन, सुरेश पाराशर, भानू शर्मा, राजकुमार आचार्य मिझौना, श्याम जादौन जालौन, सिद्धार्थ पोरवाल जालौन, प्रिंस उर्फ डुग्गू चतुर्वेदी जालौन स्त्री भूमिका में तितली रानी इंदरगढ, रिंकू पायल बहादुर पुर कुठौद, रामकुमार नदीगाँव, रामदूत तिवारी रहेंगे। नृत्यकार तितली रानी, रिंकू पायल एवं हास्य कलाकार के रूप में पंचम दीवाना बाब ई झाँसी लोगों को गुदगुदाएंगे। रामलीला का निर्देशन पंडित प्रयाग गुरू के हाथों में होगा। वहीं, संचालन राजकुमार मिझौना करेंगे।