*पेड़ों की डाल काटने पर विरोध, जान से मारने की धमकी

 बृजेश उदैनियाँ की रिपोर्ट

जालौन। ग्राम लौना निवासी जंगबहादुर पुत्र बिन्दोले ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर गांव में मंदिर के पास लगे पीपल, शीशम, बरगद व नीम के पेड़ों की मोटी डालें काटने का आरोप लगाया है। आरोप है कि गांव के कुछ लोगो ने डालें काट दीं। विरोध करने पर आरोपितों ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *