अभिवादन एक्सप्रेस जिला संवाददाता
उरई।।जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महोदय के कुशल नेतृत्व एवं प्रभावी मार्गदर्शन में जनपद में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने, यातायात नियमों का कड़ाई से अनुपालन कराने तथा अवैध एवं अनियमित रूप से संचालित वाहनों के विरुद्ध निरंतर प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही की जा रही है।
राजेश कुमार सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) द्वारा वर्तमान वित्तीय वर्ष 2026-27 में माह अक्टूबर 2026 में निर्धारित मासिक लक्ष्य रु० 36.00 लाख के सापेक्ष रु० 47.45 लाख की वसूली की गयी जो निर्धारित लक्ष्य से 131.81 प्रतिशत है। इसी प्रकार क्रमिक रुप से दिनांक 01.04.2026 से दिनांक 31.10.2026 तक निर्धारित क्रमिक लक्ष्य रु० 252.00 के सापेक्ष रु० 330.86 लाख की वसूली की गयी जो निर्धारित लक्ष्य से 131.30 प्रतिशत है।
राजेश कुमार सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) द्वारा जनपद जालौन में प्रवर्तन कार्यवाही को प्रभावी एवं परिणामोन्मुखी ढंग से संचालित किया गया। मुख्यालय स्तर से प्राप्त आधिकारिक आंकड़ों के आधार पर राजेश कुमार सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) जालौन द्वारा मासिक रैंकिंग में द्वितीय तथा क्रमिक रैंकिंग में प्रथम स्थान हासिल किया गया है। उपरोक्त उपलब्धि में प्रवर्तन स्टाफ अमित द्विवेदी, मनोज कुमार, राजेश कुमार, सत्प्रकाश व पीआरडी जवानों तथा अजय प्रताप सिंह प्रवर्तन चालक का विशेष सहयोग रहा।
इसी प्रकार आनन्द राय कुरील, यात्री/मालकर अधिकारी द्वारा जनपद में प्रवर्तन कार्यवाही में मुख्यालय स्तर से प्राप्त आधिकारिक आंकड़ों के आधार क्रमिक रैंकिंग में चैथा स्थान तथा मासिक रैंकिंग में सातवां हासिल किया गया है। उपरोक्त उपलब्धि में प्रवर्तन स्टाफ अमित सत्येन्द्र कुमार, आदित्य कुमार, सोमकान्त द्विवेदी का विशेष सहयोग रहा।
यह उपलब्धि जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महोदय के कुशल नेतृत्व, परिवहन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समन्वित प्रयासों तथा सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है।
इस उपलब्धि के माध्यम से परिवहन विभाग, जनपद जालौन ने प्रदेश स्तर पर अपनी प्रभावी कार्यप्रणाली एवं उत्कृष्ट प्रवर्तन क्षमता का परिचय दिया है।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) द्वारा स्पष्ट किया गया कि भविष्य में भी सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत प्रवर्तन कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
कार्यवाही में प्रदेश स्तर की सूची में प्रथम स्थान
उरई दिनांक 18 नवंबर 2026(सू०वि०)।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महोदय के कुशल नेतृत्व एवं प्रभावी मार्गदर्शन में जनपद में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने, यातायात नियमों का कड़ाई से अनुपालन कराने तथा अवैध एवं अनियमित रूप से संचालित वाहनों के विरुद्ध निरंतर प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही की जा रही है।