गोवर्धन पूजा पर प्रदेशभर की गौशालाओं में गौसेवा एवं गोपालकों का सम्मान – जयपाल सिंह चावड़ा

शिव शर्मा की रिपोर्ट

इंदौर। गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री जयपाल सिंह चावड़ा जी ने अहिल्या माता गौशाला, इंदौर में प्रदेश, नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के किसान मोर्चा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित होकर गौसेवा की तथा गौमाता का पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री चावड़ा ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय डॉ. मोहन यादव जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी के आह्वान पर गोवर्धन पूजा के अवसर पर प्रदेश की प्रमुख गौशालाओं में गौसेवा, पूजन एवं गोपालकों के सम्मान के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी ने स्वयं महू स्थित गौशाला का लोकार्पण कर गौसेवा एवं गौसंवर्धन के प्रति लोगो गौ सेवा एवम स्वयं गोपालक होने का संदेश दियाहे

उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौमाता का स्थान अत्यंत पूजनीय है। गौसेवा केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था और किसान परिवारों की समृद्धि का भी महत्वपूर्ण आधार है। गोपालकों का सम्मान करने और उन्हें प्रोत्साहित करने से अधिक से अधिक किसान भाई गोपालन एवं गौसंवर्धन के लिए प्रेरित होंगे।

श्री चावड़ा ने कहा कि गोपालन के माध्यम से किसान भाई अपनी आय के अतिरिक्त स्रोत विकसित कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर एवं समृद्ध बन सकते हैं। साथ ही शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी एवं पशुपालन संबंधी योजनाओं का लाभ लेकर अपनी आर्थिक स्थिति को और सुदृढ़ कर सकते हैं।

उन्होंने सभी किसान भाइयों से गौपालन, गौसंरक्षण एवं गौसंवर्धन को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में किसान मोर्चा के प्रदेश, नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *