गुढ़ा कला में आयोजित हुआ पं. दीनदयाल उपाध्याय बृहद पशु आरोग्य मेला, 7146 पशुओं का पंजीकरण

Blog

 

  सोनू करबरिया की रिपोर्ट

नरैनी (बांदा)।पं. दीनदयाल उपाध्याय बृहद पशु आरोग्य मेले का मंडल स्तरीय आयोजन नरैनी कस्बे से संबद्ध पंचायत गुढ़ा कला ग्राम में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश गौ रक्षा समिति के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने की। मेले का शुभारंभ गौ पूजन के साथ हुआ।मले में पशुपालन विभाग द्वारा बधियाकरण, कृमिनाशक दवा वितरण, पशु औषधालय, लघु शल्य चिकित्सा, कृत्रिम गर्भाधान, अल्ट्रा सोनोग्राफी, गर्भ परीक्षण, बांझपन चिकित्सा, पशु पंजीकरण, टीकाकरण, पशुधन बीमा, किसान क्रेडिट कार्ड, कुक्कुट पालन योजना सहित विभिन्न स्टाल लगाए गए, जिनके माध्यम से पशुपालकों को जागरूक किया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान सरकार द्वारा संचालित विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। मेले में कुल 7146 पशुओं का पंजीकरण किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी बांदा एस. के. वैश्य एवं चित्रकूट मंडल के निदेशक डॉ. गोविंद यादव ने 1962 नंद बाबा दुग्ध मिशन सहित पशुपालन विभाग की योजनाओं पर प्रकाश डाला।मेले में 3775 पशुओं की चिकित्सा, 419 पशुओं का बधियाकरण, 4502 पशुओं का टीकाकरण तथा 6892 पशुओं की लघु शल्य चिकित्सा की गई। इस अवसर पर 10 प्रगतिशील पशुपालकों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में जल योद्धा पद्म श्री उमाशंकर पांडेय,अपर निदेशक अशोक कुमार, नरैनी उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विजय कमल, करतल पशु चिकित्सा अधिकारी अभिषेक सिंह, क्षेत्रीय विधायक ओम मणि वर्मा, जिला अध्यक्ष कल्लू राम राजपूत, गौ रक्षा समिति के तहसील अध्यक्ष सोनू करवरिया सहित बड़ी संख्या में पशुपालक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *