अनिल सक्सेना की रिपोर्ट
बांदा। आज दिनांक 17/07/2026 ‘एक पेड माँ के नाम’ कार्यक्रम के अंतर्गत हिरा मॉडल स्कूल / हिरा इस्लामिया इन्टर् कॉलेज नरैनी रोड बांदाको शासन के आदेशानुसार ‘एक पेड माँ के नाम’ कार्यक्रम के अंतर्गत हिरा मॉडल स्कूल / हिरा इस्लामिया इन्टर् कॉलेज नरैनी रोड बांदा मे विद्यालय के छात्र/छात्राओं द्वारा वृक्षारोपण का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न किया गया ।
कार्यक्रम का प्रारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती मरयम खान द्वारा आये हुए अतिथियों का स्वागत किया। तत्पश्चात विद्यालय प्रांगड़ में जा कर अतिथियों व छात्र – छात्राओं द्वारा वृक्षारोपण का कार्य बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। आये हुए अतिथि ने अपने उद्बोधन में छात्र/छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि एक वृक्ष लगाने से उसका लाभ लगाने वाले को ही नही बल्कि उस वृक्ष का लाभप्रत्येक नागरिक को मिलता है। अतः हम सब का उत्तरदायित्व है कि हमे अपनी-अपनी माँ के नाम वृक्ष लगाये तथा जब तक फल-फूल न जाये उसकी देखभाल भी करे !
इसी क्रम मे विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मरयम खान ने कहा वृक्ष धरा के भूषण है, करते दूर प्रदूषण है। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों व अभिभावको का नोडल अधिकारी द्वारा आभार व्यक्त किया गया!
