महिला सशक्तिकरण और सड़क सुरक्षा यातायात नियमों पर जागरूकता कार्यक्रम

Blog

 

शिव शर्मा की रिपोर्ट

जीवन आधार पब्लिक चैरिटी ट्रस्ट राजनंदगांव के द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं सड़क सुरक्षा यातायात नियमों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सर्वप्रथम चैरिटी ट्रस्ट राजनांदगांव के सदस्य शोभा बाई गणवीर द्वारा उक्त विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा बहुत से ऐसे महिलाएं हैं जो घर-परिवार का भरण पोषण करने के लिए दिन-रात मजदूरी करने जाती है परंतु उनका आर्थिक स्थिति नहीं सुधरता इसीलिए ऐसी महिला जो दिन-रात मजदूरी करते हैं ऐसी महिलाएं शासन की योजना के तहत व्यवसाय हेतु सरकार से कर्ज लेकर अपना कोई भी छोटा-मोटा लघु उद्योग कर लेना चाहिए जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी परंतु बहुत सारे ऐसी महिलाएं हैं जो अज्ञानता वश अपना विकास नहीं कर सकती अतः ऐसी महिलाओं को हम सब की जिम्मेदारी हैं उन्हें जीवन की विकास कैसे हो इस संदर्भ में महत्वपूर्ण जानकारी देना होगा किसी कड़ी में कौशल्या बाई सहारे द्वारा उक्त विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा जो महिलाएं गरीब है वह भी आत्मनिर्भर बनकर अपना आर्थिक स्थिति सुधार कर सकती है इसके लिए उन्हें सरकार से कर्ज लेकर कोई छोटा-मोटा व्यवसाय करना पड़ेगा जानकारी क्या भाव से कुछ महिलाएं अपना व्यवसाय नहीं कर पाती इसीलिए उन्हें सरकार की योजनाओं के बारे में समझना होगा इसी कड़ी में चैरिटी के मुख्य मार्गदर्शक श्री ओमप्रकाश सहारे द्वारा उक्त विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा महिलाओं के सर्वांगी विकास हेतु सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन हो रहा है जिसमें अधिक से अधिक महिला लाभ लेना चाहिए इसी प्रकार सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों पर जागरूकता लाना जरूरी है आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती है इस संदर्भ में यातायात करते समय सावधान रखना जरूरी है यातायात नियमों का पालन करने से सड़क दुर्घटनाएं को बचाया जा सकता है इसीलिए आते जाते समय पहले बड़े वाहन को जाने देना चाहिए जिससे दुर्घटनाएं नहीं होगी इसी प्रकार चलते समय मोबाइल का उपयोग नहीं करना चाहिए जिससे दुर्घटनाएं नहीं होगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *