ब्रजेश उदैनियाँ की रिपोर्ट
जालौन। जनपद में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक जालौन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली जालौन पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी की एक स्कूटी बरामद करते हुए दो बाल अपचारियों को पकड़ लिया, जबकि उनका साथी आशुतोष उर्फ छोटू त्रिवेदी मौके से फरार हो गया।चौकी इंचार्ज मनीष तिवारी अपने साथियो रात मे गस्त पर थे तभी 12 जून 2026 की रात को छौलापुर नहर बंबा के पास से मुकदमा अपराध संख्या 121/2026, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस से संबंधित स्कूटी संख्या यूपी-78-एफयू-7899 को बरामद करने मे सफलता हासिल की। इस दौरान दो बाल अपचारियों को हिरासत में लिया गया, जबकि मुख्य आरोपी आशुतोष उर्फ छोटू त्रिवेदी पुत्र रामकुमार त्रिवेदी निवासी मोहल्ला जोशियाना, कस्बा एवं थाना जालौन अंधेरे का लाभ उठाकर एक अन्य चोरी की मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया।
पूछताछ में दोनों बाल अपचारियों ने बताया कि आशुतोष त्रिवेदी के कहने पर वे कुछ पैसों के लालच में चोरी की घटनाओं में शामिल हुए थे। उन्होंने स्वीकार किया कि तीनों ने मिलकर 8 जून 2026 की रात मोहल्ला नारोभारकर से स्कूटी संख्या यूपी-78-एफयू-7899 तथा मोहल्ला नया फर्दनबीस से प्लेटिना मोटरसाइकिल संख्या यूपी-92-वाई-6196 चोरी की थी। फरार होते समय आशुतोष उक्त प्लेटिना मोटरसाइकिल अपने साथ ले गया।
पुलिस के अनुसार, आशुतोष उर्फ छोटू त्रिवेदी पूर्व में भी कई गंभीर अपराधों में संलिप्त रहा है और जेल जा चुका है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली टीम में चौकी प्रभारी करखा उपनिरीक्षक मनीष कुमार तिवारी, कांस्टेबल जितेंद्र तथा कांस्टेबल विवेक राजपूत शामिल रहे।
