सहकारी समितियों के कर्मचारियों का लखनऊ में प्रदर्शन  किसानो का हो रहा नुकसान

                    अभिवादन एक्सप्रेस

            सनत कुमार बुधौलिया

*कोंच   konch
सहकारी समिति के कर्मचारियों का अपनी मांगों को लेकर लखनऊ में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है इसी को लेकर समितियां बंद पड़ी हुई जब की किसानों को खाद लेने के लिए समितियों के चक्कर   लगाने को मजबूर है ,  किसानो को इस भी परेशानी का कोई  हल नहीं दिख रहा है ।   पता चला है कि कर्मचारी अपनी लंबित मांगों को लेकर शासन से समाधान की मांग कर रहे हैं प्रदर्शन कारियों ने लंबित वेतन का भुगतान कराने   की मांग  प्रमुखता से उठाई है।।कर्मचारियों के जिलाध्यक्ष प्रियंक पांडेय ने बताया है   हमारी मांगे न्यायोचित है।    कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर लखनऊ में आवाज उठा रहे हैं तो दूसरी ओर समितियों के बंद रहने से किसान खाद के लिए भटक रहे हैं किसानों को आशंका है कि समय पर खाद नहीं मिलने से उनकी फसलों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है ऐसे में सहकारी समितियों के कर्मचारियों के आंदोलन और खाद की उपलब्ध ता का मुद्दा किसानों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।

इस   धरना प्रदर्शन में सहकारी समिति यूनियन के अध्यक्ष प्रियंक पांडेय महामंत्री बलराम पाल अभिनव पटेल सचिव दिरावटी नीरज वर्मा सचिव अंडा बृजकिशोर पटेल तीतरा राजेंद्र यादव परोना अमित यादव कैलिया राघवेंद्र पटेल ऐट राजा बाबू मिनोरा रविंद्र पटेल मड़ोरा संगीता यादव डकोर सचिव और सर्वेश श्रीवास्तव कुकरगांव सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *