प्रधानमंत्री श्री मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का उपमुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने किया श्रवण

                   अभिवादन एक्सप्रेस

मंदसौर/नाहरगढ (तुलसीराम राठौर)– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने ग्राम बिलांत्री में श्रवण किया। रविवार को इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष बसंत शर्मा, जिला योजना समिति सदस्य राजेश दीक्षित, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका मुकेश गिरी गोस्वामी, मण्डल अध्यक्ष भेरूलाल सेन तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
मन की बात कार्यक्रम के पश्चात उपमुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने स्वच्छता के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि हमें अपने आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। अपने वार्ड, गांव एवं शहर को स्वच्छ रखने में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि हमें अपने गांव पर गर्व करना चाहिए और गांव को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र और खेल के मैदान भी स्वच्छ रहें, इसका विशेष ध्यान रखें। बच्चों में स्वच्छता की आदत बचपन से विकसित हो, इसके लिए बड़ों को स्वयं उदाहरण प्रस्तुत करना होगा। हम जैसा व्यवहार करेंगे, बच्चे भी उसी का अनुसरण करेंगे। इसलिए स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाते हुए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाने में सभी सहभागी बनें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *