कालपी: पुराने यमुना पुल से युवती ने लगाई नदी में छलांग, नाविक ने बचाई जान

  ब्यूरोर रिपोर्ट जालौन

  ब्यूरोर रिपोर्ट जालौन     

कालपी (जालौन)। कालपी कोतवाली क्षेत्र में पुराने यमुना पुल से एक युवती ने अज्ञात कारणों के चलते यमुना नदी में छलांग लगा दी। युवती को नदी में कूदता देख नीचे मौजूद एक नाविक ने तत्परता दिखाते हुए उसे बचाने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद नाविक ने युवती को गहरे पानी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त निरीक्षक अवनीश कुमार, उप निरीक्षक देवेंद्र भदौरिया, उप निरीक्षक दिलीप मिश्रा तथा कांस्टेबल अभिषेक कुमार और आशीष कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने डायल 112 की मदद से युवती को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कालपी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार जारी है।

फिलहाल युवती के नदी में छलांग लगाने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *