*मतदेय स्थलों के सम्भाजन प्रस्ताव पर राजनीतिक दलों की सहमति, 27 अक्टूबर को आयोग को भेजा जाएगा प्रस्ताव

 

            अभिवादन एक्सप्रेस

   सनत कुमार्  बुधौलिया

भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के क्रम में जनपद में मतदेय स्थलों के सम्भाजन एवं पुनर्निर्धारण की प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी समीर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों तथा मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदेय स्थलों के भौतिक सत्यापन, पुनर्निर्धारण तथा नए मतदेय स्थल स्थापित किए जाने के संबंध में तैयार सूची के बारे में अवगत कराया गया। विचार-विमर्श के दौरान उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने प्रस्तावित सूची पर कोई आपत्ति नहीं जताई।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदेय स्थलों के सम्भाजन का प्रस्ताव निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार 27 अक्टूबर 2026 को अनुमोदन हेतु आयोग को प्रेषित किया जाएगा। उन्होंने निर्वाचन संबंधी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने तथा प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजीव राज, समस्त उप जिलाधिकारी तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *