नाहरगढ (तुलसीराम राठौर)– मंदसौर जिले मे एक अनोखी परम्परा है जो कई वर्षो से चलती आ रही है ।
इसको भव्य स्वरूप देने के लिए एकादशी के पावन पर्व पर आयोजित होने वाले भव्य चल समारोह में समाजसेवी ओमगिरि गोस्वामी व परिवार सहयोग कर रहा है । इस वर्ष भी अपनी परंपरा को कायम रखते हुए लगातार 16वें वर्ष प्रत्येक झांकी एवं अखाड़े को प्रोत्साहन राशि प्रदान करेगे जिससे प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ेगा। उनका यह प्रयास गांव की प्राचीन धार्मिक मान्यताओं और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोने के साथ ही आने वाली पीढ़ी को इस गौरवशाली परंपरा को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों से सपरिवार अधिक से अधिक संख्या में चल समारोह में सम्मिलित हुए। उन्होंने सभी से इस धार्मिक आयोजन की शोभा बढ़ाने, आपसी सौहार्द और सांस्कृतिक एकता को मजबूत करने तथा वर्षों से चली आ रही इस गौरवशाली परंपरा को और अधिक भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने में गोस्वामी परिवार के दोनो भाई डॉक्टर मुकेश गिरी व ओम गिरी गोस्वामी का लगातार 16 साल से सहयोग मिल रहा है । जिसमे विशेष रूप से भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमति प्रियंका गोस्वामी पूरे आयोजन मे उपस्थित रही है ।
नगर मे अनेक जगह-जगह पर सभी के जनसहयोग से चाय, खिर ,किचडी व पोये का सल्फाहार की व्यवस्था रही ।