मार्गों के किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध हुई प्रभावी कार्यवाही

सनत कुमार बुधौलिया  //  विनोद मिश्रा

उरई ।       ‘‘सड़क सुरक्षा पखबाड़ा’’ के अन्तर्गत आज दिनांक 25 नवंबर 2026 को दसवेें दिवस पर परिवहन विभाग के प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा मार्गों के किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध सघन प्रवर्तन अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान सड़क के किनारे अनाधिकृत रूप से खड़े 30 वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार प्रवर्तन की कार्यवाही करते हुए चालान किए गये एवम् अन्य अभियोगों में भी वाहनों के चालान किए गए।
परिवहन विभाग द्वारा वाहन चालकों को जागरूक करते हुए अपील की गई कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें, शराब का सेवन कर वाहन न चलाएं तथा सड़क के किनारे अनाधिकृत रूप से वाहन खड़ा न करें। इससे सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

अभिवंदनएक्सप्रेस

संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *