सड़क, सुविधा और समृद्धि की नई राह, विधायक प्रकाश द्विवेदी ने बाँदा को दी ₹19 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात।*

    अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

बांदा।।सदर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री प्रकाश द्विवेदी जी द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता कर जनसंवाद, विकास कार्यों का शुभारंभ एवं जनसुविधाओं का लोकार्पण किया गया।

इस क्रम में सर्वप्रथम ग्राम पंचायत निवादा मलेहरा में जनसंपर्क एवं जनचैपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान विधायक जी ने ग्रामवासियों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं जनहित से जुड़े विषयों को गंभीरता से सुना तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान एवं क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इसके उपरांत ग्राम पंचायत तिंदवारा में राज्य सड़क निधि से स्वीकृत बाँदा-नरैनी मार्ग से प्रारंभ होकर बाँदा-बिसंडा मार्ग तक लगभग 7 किलोमीटर लंबे मार्ग के चैड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का विधिवत भूमि पूजन माननीय विधायक जी द्वारा किया गया। लगभग 18 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले इस महत्वपूर्ण मार्ग के अंतर्गत सड़क की चैड़ाई 3.5 मीटर से बढ़ाकर 5.5 मीटर की जाएगी। साथ ही आवश्यकतानुसार पुल-पुलियों का निर्माण, आबादी वाले क्षेत्रों में सीसी रोड, थर्मोप्लास्टिक कैट-आई एवं आधुनिक साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। इस मार्ग के निर्माण से आवागमन सुगम एवं सुरक्षित होने के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर सड़क संपर्क सुविधा प्राप्त होगी तथा विकास और आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।

इसी क्रम में विधायक जी द्वारा ग्राम पंचायत तिंदवारा में बुंदेलखंड विकास निधि के अंतर्गत लगभग 29 लाख रुपये की लागत से निर्मित बारात घर का लोकार्पण भी किया गया। इस जनोपयोगी सुविधा के उपलब्ध होने से ग्रामवासियों को सामाजिक एवं मांगलिक आयोजनों के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध होगा। ग्रामवासियों ने इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए विधायक जी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विधायक श्री प्रकाश द्विवेदी जी ने कहा कि बाँदा सदर विधानसभा के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार, बेहतर सड़क संपर्क, जनसमस्याओं का समाधान एवं जनकल्याणकारी कार्यों को धरातल पर उतारना निरंतर जारी रहेगा। हमारा संकल्प है कि विकास की मुख्यधारा से प्रत्येक गाँव और प्रत्येक नागरिक को जोड़ा जाए।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री राजभवन उपाध्याय, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री पंकज रैकवार, महुआ मंडल अध्यक्ष श्री प्रेम स्वरूप द्विवेदी, ब्लॉक प्रमुख बड़ोखर श्री स्वर्ण सिंह (सोनू भैया), पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री राम किशोर शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य श्री सदाशिव अनुरागी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि श्री धीरज राजपूत, मंडल महामंत्री श्री अमरमणि त्रिपाठी, मंडल उपाध्यक्ष श्री सुधीर मिश्रा, मंडल महामंत्री श्री मुन्नीलाल चैरसिया, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री बलवान सिंह, श्री शशिभूषण शुक्ला, कुलदीप शुक्ला जी, श्री मनमोहन राजपूत सहित भाजपा के समस्त कार्यकर्ता बंधु एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *