सनत कुमार बुधौलिया
लखनऊ – लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के तीसरे दिन आज गोमती नगर स्थित् विज्ञान खंड में वैज्ञानिक स्वामी सत्यप्रकाश वेद विज्ञान सेवा समिति के तत्वाधान में विज्ञान सरोवर के तट पर निर्मित कृत्रिम तालाब पर पूरे विधि-विधान के साथ सैकड़ों व्रती महिलाओं ने सूर्य देव की उपासना व पूजन के साथ अस्ताचलगामी (डूßबते) सूर्य को संध्या अर्घ्य दिया।
“छठी मइया सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का संचार करें।” यह कामना कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने की। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय विधायक बी. के. टी. योगेश शुक्ला, विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रभारी (प्रयागराज नगर) राकेश त्रिवेदी, सह-संयोजक (सांस्कृतिक प्रकोष्ठ) नीरा सिन्हा “वर्षा”, सम्मानित अतिथि ममता रावत, पार्षद तथा मानवाधिकार जनसेवा परिषद के अध्यक्ष रूप कुमार शर्मा उपस्थित रहे। वेद विज्ञान समिति के मुख्य संरक्षक स्वामी दीनानाथ शास्त्री, संरक्षक आर.पी. सिंह, अध्यक्ष मुकुंद सिंह, अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) डाली सिंह, प्रचार मंत्री रंजीत राय, श्रीनिवास पांडे, राकेश पाल, मीडिया प्रभारी अभिषेक श्रीवास्तव, अनुराग पांडे एवं अनुराग देव राय, राकेश शंखधर, शैलेंद्र पांडे, इं. ओ.पी. राय तथा ऋषिराज मिश्रा, दिनेश कुमार श्रीवास्तव का सहयोग प्रशंसनीय रहा। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ हाईकोर्ट अधिवक्ता के.डी. सिंह एवं महामंत्री डॉ. सुनील दत्त श्रीवास्तव ने किया।