अनिल सक्सेना की रिपोर्ट
बांदा । जलवायु परिवर्तन का प्रमुख समाधान जल संरक्षण व वृक्षरोपण= श्री राम सिंह* लवायु परिवर्तन की समस्या जिस गति से सम्पूर्ण विश्व को प्रभावित कर रही है, उसी गति से हमें प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरुक होना पड़ेगा। इस समस्या के बचाव का सबसे महत्वपूर्ण समाधान जल संरक्षण व वृक्षारोपण है। यह बात जीवन सुधा शिक्षा, जल संरक्षण एवं वृक्षारोपण फाउन्डेसन के संस्थापक, श्रीराम सिंह लोध जी ने, सरस्वती विद्या मन्दिर इन्टर कालेज बाँदा में, आज दिनांक २१ अक्टूबर-2026 को आयोजित एक संगोष्ठी में कही। इस अवसर पर संस्था के उद्यानिकी विशेषज्ञ हनुमानदास राजपूत जी ने, प्रकृति का तारतम्य भगवान से स्थापित किया। साथ ही प्रकृति व पर्यावरण को संरक्षित करने के विभिन्न उपायों को विस्तार से बताया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रमेश गुप्ता जी ने बच्चो से संस्था के पदाधिकारियों द्वारा दिये मार्गदर्शन को आत्मसात कर, प्रकृति संरक्षण में योगदान देने का आश्वासन किया। कार्यक्रम के अन्त में, इस महत्वपूर्ण आयोजन के लिये संस्था का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन श्री श्यामकिशोर दीक्षित जी ने किया। इस अवसर पर श्री महेश शुक्ला, श्रीनारायण तिवारी जी सहित सम्पूर्ण स्टाफ उपस्थितß रहा।