दलोदा /नाहरगढ(तुलसीराम राठौर)–
पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा अवैध शराब की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत विनोद कुमार मीणा (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक मंदसौर द्वारा दिये गये निर्देशो के तारतम्य में तेरसिंह बघेल अति. पुलिस अधीक्षक मन्दसौर एवं गिरीश जेजुरकर (एसडीओपी ग्रामीण मंदसौर) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दलौदा उनि रविन्द्र प्रताप डाँगी व उनकी टीम द्वारा ग्राम बानिखेङी, एचली मगरा व मोरखेङा डेरे मे सघन तलाशी अभियान चलाया जाकर महुआ लहान व भट्टीयो को नष्ट किया जाकर एक आरोपी के विरुध्द आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजिबध्द किया गया। करिबन 300 लीटर महुआ लहान मिला जिसे विधिवत नष्ट किया गया जाकर अवैध शराब बनाने व लहान ईकट्टा करने में उपयोगी सामग्री व भट्टीयो को नष्ट किया गया जो दोबारा उपयोगी नही हो सके । आरोपीया सुनिता पति लव चौहान निवासी ग्राम मोरखेङा के कब्जे से करिबन 10 लीटर कच्ची हाथ भट्टी की अवैध देशी महुआ शराब जप्त की जाकर आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजिबध्द कर विवेचना मे लिया गया ।
सराहनीय कार्य उनि. रविन्द्र प्रताप डांगी थाना प्रभारी दलौदा , सउनि. प्रमोदसिह तोमर व दलौदा पुलिस टिम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।