सहयक रजिस्ट्रार कार्यालय झाँसी में सुनवाई अधूरी, डीआईओएस पर अवैध चुनाव कराने के आरोप

Blog

  बृजेश उदैनियाँ की रिपोर्ट
जालौन। नगर के डॉ. अंबेडकर इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति के चुनाव को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। पूर्व प्रबंधक सीमा सिंह ने आरोप लगाया है कि मामला रजिस्ट्रार फर्म एवं सोसायटी, झांसी में विचाराधीन होने के बावजूद जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) की मिलीभगत से अवैध तरीके से प्रबंध समिति का चुनाव शुक्रवार 1
मई 26 मे कराया गया।
बताया गया है कि सीमा सिंह द्वारा 28 फरवरी 2026 को रजिस्ट्रार कार्यालय में आपत्ति दर्ज कराई गई थी, जिस पर 8 अप्रैल 2026 को सुनवाई हुई। हालांकि सुनवाई पूरी न होने के कारण अगली तिथि 22 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई थी। इसमे दोनो पक्ष सुनवाई मे उपस्थित होने थे। इसके बावजूद विरोधी पक्ष द्वारा सुनवाई के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक से मिलकर 21 अप्रैल 26 को प्रबंध समिति के चुनाव की तिथि 1 म ई 26 की घोषणा एक पत्र के माध्यम से, जबकि अभी सहायक रजिस्ट्रार कार्यालय मे सुनवाई की तिथि 7म ई 26 लगी है जिसमे दोनो पक्षो को उपस्थित होना है।पूर्व प्रवंधक सीमा सिंह का आरोप है कि डीआईओएस द्वारा कथित रूप से कूट रचित विवाधित साधारण सभा सूची द्वारा प्रशासनिक कार्यवाहियों को ताक पर रख कर अवैधानिक चुनाव कराया गया। जबकि मामला अभी लंबित है। उन्होने इस अवैध चुनाव को स्थगित करने की मांग की। उन्होने इस अवैध चुनाव को रोकने के लिये प्रशासनिक प्रवेक्षक तथा चुनाव अधिकारी व चुनाव प्रवेक्षक को एक ज्ञापन मौके पर दिया इस दौरान उनके साथ आजीवन सदस्य अजय मान सिंह भी मौजूद रहै।बताते चले कि इस स्कूल का अध्यक्ष काशीप्रसाद तथा प्रवंधक सुरेश चंद्र त्रिवेदी द्वारा दो बार बर्ष 19 तथा 23 मे अवैध रुप मे चुनाव कराये गये तथा बर्ष 26 मे भी अवैध तरीके से चुनाव कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *