अनिल सक्सेना की रिपोर्ट
बांदा। ई-आक्शन के माध्यम से जिला पंचायत बांदा के क्षेत्राधिकार में स्थित खनिज परिवहन शुल्क वसूली का ठेका वर्ष 2026-27 के लिये दिनांक 30.04.2026 को आनलाईन बोली में
अधिकतम बोली धनराशि 19,04,99,368.00 पाण्डेय ग्रुप प्रो० श्री सौरभ पाण्डेय पुत्र राजेश पाण्डेय निवासी आजद नगर, कबरई जिला महोबा का होने के आधार पर मा० अध्यक्ष महोदय जिला पंचायत बांदा के आदेश दिनांक 30.04.2026 द्वारा ठेके की स्वीकृति प्रदान की गयी है। ई-आक्शन की विज्ञप्ति प्रकाशित होने तथा प्रक्रिया पूर्ण होने तक माह अप्रैल 2026 में खनिज परिवहन शुल्क मद से दैनिक वसूली लगभग 1.10 करोड़ है। गतवर्ष ठेके की धनराशि मु० 82800201.00 के सापेक्ष वर्तमान वर्ष के नीलामी की धनराशि का प्रतिशत 230.07 है। यहा यह भी अवगत कराना है कि गत वर्ष 2025-26 में जिला पंचायत बांदा द्वारा शासन से निर्धारित लक्ष्य 8.00 करोड़ के सापेक्ष 16.22 करोड़ अर्जित करते हुए 202 प्रतिशत की उपलब्धि हासिल करते हुए ऐतिहासिक रूप से प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया गया है। यह जिला पंचायत बांदा के लिये बड़ी उपलब्धि के साथ ही जनपद प्रशासन के लिये गौरव का विषय है। वर्तमान नीलामी को देखते हुए जिला पंचायत बांदा आत्मनिर्भरता एवं विकास के पथ पर अग्रसर होते हुए वर्ष 2026-27 में भी जिला पंचायतों के राजस्व प्राप्ति में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करेगा। इस कार्य में मा० अध्यक्ष जिला पंचायत के निर्देशन तथा समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ ही मा० सदस्यगण जिला पंचायत एवं जनपद प्रशासन शासन का पूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है। 01/05/26
डा0 सुजीत कुमार मिश्रा) कार्य अधिकारी, जिला पंचायत, बांदा
