उरई से चित्रकूट धाम तक आस्था की नई राह, रोडवेज की विशेष बस सेवा शुरू*

Blog

 

के के श्रीवास्तव ब्यूरो जालौन

 

उरई( जालौन )आस्था और सुविधाओं को एक नया स्वरूप देते हुए आज उरई रोडवेज स्टैंड से पावन धार्मिक तीर्थ स्थल चित्रकूट धाम के लिए नई बस सेवा का शुभारंभ हुआ। यह पहल श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित, आरामदायक और समयबद्ध यात्रा का नया अध्याय साबित होगी।शुभारंभ के अवसर पर सदर विधायक गौरी शंकर ने हरी झंडी दिखाकर प्रथम बस को चित्रकूट धाम के लिए रवाना किया। इस दौरान रोडवेज अधिकारियों,कर्मचारियों और भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।यात्रियों के लिए विशेष सुविधाएँ सुगम व आरामदायक बस सेवा धार्मिक यात्राओं को ध्यान में रखते हुए सुरक्षित सफर नियमित समय-सारणी से यात्रियों को बड़ी राहत विधायक ने दी यात्रियों को शुभकामनाएँ

सदर विधायक ने कहा कि “चित्रकूट धाम जैसे पवित्र स्थल के लिए बस सेवा शुरू होने से हजारों श्रद्धालुओं को सीधा लाभ मिलेगा। यह सेवा क्षेत्र के विकास और धार्मिक पर्यटन को नई गति देगी।श्रद्धालुओं में उत्साहसेवा शुरू होते ही यात्रियों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। कई लोगों ने इसे लंबे समय से प्रतीक्षित सुविधा बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *