आर एस मेमोरियल पब्लिक स्कूल एट में बांटे गए रिजल्ट कार्ड, बच्चों के खिले चेहरे*

Blog

 

के के श्रीवास्तव क्राइम रिपोर्टर

 के श्रीवास्तव क्राइम रिपोर्टर

एट जालौन

 

एट कस्बा मे स्थित उच्च शिक्षण संस्थान आर एस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण समारोह का आयोजन उत्साह, हर्षोल्लास के साथ किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य आथिति थानाध्यक्ष शिव शंकर सिंह एवं विशिष्ट अतिथि डॉक्टर नरेंद्र सिंह निरंजन, रज्जन जखोली (प्रदेश उपाध्यक्ष) भारतीय किसान यूनियन प्रधान, व अवधेश खरे की अध्यक्षता में छात्र-छात्राओं को रिजल्ट कार्ड वितरित किए गए। अपने परीक्षा परिणाम को देखकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्य नीरज निगम व शिक्षकों ने मेधावी छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं तथा बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर अभिभावकों की भी विद्यालय में काफी भीड़ रही। अभिभावकों ने बच्चों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था की सराहना की। विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज निगम ने कहा कि मेहनत और अनुशासन ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने बच्चों को आगे भी लगन एवं परिश्रम के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय का माहौल पूरी तरह उत्सव जैसा नजर आया और बच्चे अपने साथियों के साथ खुशी साझा करते दिखाई दिए। मौके पर प्रबंधक नीरज निगम, लालजी निरंजन, सुरेश मिश्रा, सुनील सोनी, अमन, पंकज, अध्यापिका स्टाफ में उषा, ज्योति, महक, आकांक्षा, रिया, सीमा, वंदना, भावना एवं अभिभावक छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कुशल मंच का संचालन बाल कृष्ण द्विवेदी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *