अनिल सक्सेना की रिपोर्ट
बांदा i विगत माह से गैस की बुकिंग अत्यधिक हो जाने के कारण व उपभोक्ताओं में ‘डर का माहोल हो जाने के कारण एजेंसी को विषम स्थिति का सामना करना पड़ रहा है है परन्तु प्रशासन, पुलिस व इण्डियन ऑयल के सहयोग से स्थिति लगभग सामान्य स्थिति में आ रही है। हमारा बैकलांग जो 6,000 हो गया था अब आज के दिन लगभग 3500 हजार है जो कि और 2-3 दिन में बिलकुल सामान्य हो जायेगा।
सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि कृपया, जब सिलेन्डर की आवश्यकता हो तभी गैस बुक करवाय और घर पर होम डिलीवरी से ही गैस प्राप्त करें। आप लोग कृपया गैस के लिये अपने घर पर ही इंतजार करें । तिथि वार गैस घर पर पहुंच जायेगी कृपया लाइन ना लगायें इससे अन्य उपभोक्ताओं में डर की स्थिति पैदा हो जायेगी।
