अनिल सक्सेना की रिपोर्ट
बांदा। रस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शास्त्री नगर बांदा में आज 80 व स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लाह एवं धूमधाम के साथ आयोजित किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रांगण में सभी छात्र-छात्राओं को एकत्र कर ध्वजारोहण के साथ किया गया कार्यक्रम में आए हुए मुख्य अतिथि बांदा जिला संघ चालक श्री सुरेंद्र पाठक जी एवं बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री प्रवीण सिंह जी के द्वारा ध्वजारोहण किया गया ध्वजारोहण में विद्यालय के पूर्व प्रबंधक सी लवलेश सिंह जी विद्यालय की समिति के सदस्य एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री बलराम सिंह कच्छवाह जी एवं संजीव मासुरिहा जी प्रयाग दत्त अवस्थी जी विद्यालय के प्रबंधक श्री अशोक सिंह परिहार तथा एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रमेश चंद्र गुप्ता जी उपस्थित रहे ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान किया गया।

इसके पश्चात विद्यालय के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रारंभ किए गए जिसमें अंग्रेजी माध्यम के भैया बहनों तथा विद्या मंदिर के भैया बहनों के द्वारा तरह-तरह के गीत भाषण एकल गीत एवं नृत्य नाटिका तथा सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किए गए कार्यक्रम का भाव संचालन विद्यालय के आचार्य श्री अमरनाथ मिश्रा जी के द्वारा किया गया संस्कृति मंडली में श्री ज्ञानदीप जी एवं श्री एसके दीक्षित जी के द्वारा सहयोग प्रदान किया गया विद्यालय में आए हुए सभी अतिथियों के द्वारा छात्रों को देश के स्वतंत्र होने का सही अर्थ समझाया गया तथा इसके महत्व को बताते हुए अपने पूर्व बलिदानियों एवं शहीदों का बखान किया गया इस कार्यक्रम के संयोजक श्री महेश मिश्रा जी रहे इस कार्यक्रम में विद्यालय में प्रथम सहायक श्री श्री नारायण तिवारी जी भी उपस्थित रहे कार्यक्रम बड़े धूमधाम के साथ बड़े उत्साह पूर्वक एक स्वस्थ वातावरण में संपन्न किया गया यह जानकारी विद्यालय के आचार्य राजेंद्र कुमार गुप्ता जी के द्वारा दी गयी