प्रभात फेरी निकाल हर्षोल्लास के साथ धूमधाम के साथ मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस-

 

संतोष कुमार सोनी की रिपोर्ट

करतल– करतल कस्बा अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय एवं पूर्व माध्यमिक कम्पोजिट विद्यालय,श्री डा०राममनोहर लोहिया महाविद्यालय करतल द्वारा विद्यालय कर्मचारियों छात्र, छात्राओं द्वारा देश की शान तिरंगे के साथ भव्य प्रभात फेरी निकाली गयी तथा स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में स:सम्मान ध्वजारोहण के उपरान्त राष्ट्र गान कर हर्षोल्लास के साथ 80 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया! इस शुभ अवसर पर ग्राम पंचायत करतल प्रधान(प्रशासक) कामता प्रसाद द्वारा स:सम्मान ध्वजारोहण किया गया जिसमें मौजूद (ग्रा०पं०वि०अ०)शैफाली मिश्रा,पंचायत मित्र पुनीत रावत, सहायक प्रतिनिधि शिवम् यादव सभी सदस्य गण एवं सैकड़ों स्थानीय लोगों ने ध्वजारोहण के पश्चात सामूहिक राष्ट्र गान गाया इसके उपरांत मौजूद सभी लोगों माँ भारती तथा हमारे देश की महान विभूतियों की प्रतिमाओं पर श्रद्धापूर्वक पुष्प, मालायें अर्पित कर इस पावन पर्व को मनाने में सभी ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

सभी विद्यालयों में स्कूली छात्र, छात्राओं ने देशभक्ति से सराबोर ह्दयस्पर्शी मनोरंजक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति कर सभी दर्शकों का मन मोह लिया इस समूचे कार्यक्रम में चारों तरफ जय हिन्द, भारत माता की जय के गगनचुम्बी नारों से समूचा वातावरण गुंजायमान रहा!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *