—सुशील कुमार मिश्रा की रिपोर्ट
करतल-बांदा- विभागीय नकारापन के चलते ग्राम पंचायतों में वर्षों से ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर नल योजना का हवाला देकर खोदी गयी सड़कें आज स्थानीय लोगों के लिये दुर्घटनाओं का सबब बनकर रह गयी हैं एल एन टी के ठेकेदारों द्वारा कई ग्राम सभाओं में रास्ते तो खोद दिये किन्तु वर्षों गुजर जाने के बाद भी ठेकेदारों द्वारा ना तो सारी पाइपलाइन ही डाली गयींऔर ना ही उपभोक्ताओं के सुचारू रुप से कनेक्शन किये गये जबकि ठेकेदारों और विभागीय अफसरों की मिलीभगत सेआन रिकॉर्ड सबमर्सिबल द्वारा पाइपलाइन फंसाकर हर घर जल पहुंचाये जाने का दावा किया जा रहा है पूरा मामला है बांदा जनपद के ब्लॉक नरैनी अंतर्गत सभी ग्राम पंचायतों का इस ब्लॉक के अन्तर्गत आने वाली अधिकतर ग्राम पंचायतों में हर घर नल योजनान्तर्गत सी सी मार्गों को एल/एन /टी विभाग के ठेकेदारों द्वारा क्षत विक्षत तो कर दिया गया किन्तु इन मार्गो को दुरुस्त नहीं करने सेआवागमन के रास्तों की दुर्दशा होने के चलते स्थानीय लोगों को आये दिन दुर्घटनाओं से जूझना पड़ रहा है जबकि प्रशासनिक अनदेखी के चलते विभागीय जिम्मेदारों और ठेकेदारों के गठबंधन से प्रशासन को गुमराह कर चारों तरफ हर घर जल पहुंचाने का खोखला दावा किया जा रहा है आखिर कब जागेगा इनका जमीर एक बहुत बड़ा सवाल है जनपद बांदा के उच्चाधिकारियों का ध्यान लोगों की इस भीषण समस्या की ओर आकृष्ट कराते हुये क्षेत्रीय लोगों द्वारा इसके निदान हेतु पुरज़ोर मांग की गयी है!
