ओम प्रकाश उदैनिया की रिपोर्ट
उर ई जालौन शिक्षक संघ कोच खण्ड के द्वारा कोच नगर के सदभाव मण्डप मे शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि रहे माधौगढ विधायक मूलचन्द निरंजन, अध्यक्षता की संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह चौहान ने, विशिष्ठ अतिथि के रूप मे मंचस्थ रहे, नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता,खण्ड शिक्षा अधिकारी सुनील राजपूत, वेतन भोगी शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुनील निरंजन,शैलेश मिश्रा आदि! संचालन की जिम्मेदारी सभाली हरपाल सिंह यादव ने! आल इण्डिया पत्रकार एकता संघ के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश उदैनियां को भी पुष्पाहार पहिनाकर इस अवसर पर सम्मानित किया गया! अच्छा कार्य करने वाले शिक्षक / शिक्षिकाओ को मंच से सम्मानित किया गया! इस दौरान धर्मेन्द्र बबेले,रंजन गोस्वामी, मृगेन्द्र अग्रवाल, विशम्बर दयाल निरंजन, अतुल सोनी सहित बडी संख्या मे शिक्षक / शिक्षिकाये उपस्थित रहे!
