70 वी राज्यस्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता से पूर्व हुआ बैठक का आयोजन
सीतामऊ/नाहरगढ (तुलसीराम राठौर)—
सीतामऊ मे बास्केटबाल प्रतियोगिता 19 वर्ष बालक/बालिका प्रतियोगिता का आयोजन 1 नवंबर से 5 नवंबर तक होगा आयोजन जिसमें प्रदेश की 10 संभागों की टीमें लेगी भाग इसी क्रम में आज श्रीराम स्कूल सीतामऊ में प्रतियोगिता से पूर्व बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जिला खेल अधिकारी घांसीलाल जोकचंद, प्रतियोगिता प्रभारी महेंद्र शुक्ला , सयोजक प्राचार्य रंजन कुमार पांडे, ससंयोजक राजीव त्रिपाठी के अलावा सभी विकास खंड के प्राचार्य,खेल शिक्षक उपस्थित रहे ।बैठक में कार्यक्रम की रूप रेखा को लेकर चर्चा की गई एवं प्रतियोगिता के दायित्व दिये गए।
फोटो