सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत बीपीएमए के सौजन्य से प्राप्त बैरिकेटीगों का हुआ उद्घाटन

Blog

      सुनील सक्सेना की रिपोर्ट

सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक बांदा श्री शिवराज एवं संयुक्त सचिव श्री अजय मिश्रा उत्तर प्रदेश शतरंज खेल संघ/विजिलेंस प्रयागराज, मंडलीय मास्टर ट्रेनर सड़क सुरक्षा/समन्वयक चित्रकूट धाम मंडल बांदा डॉ.पीयूष मिश्रा एवं सदस्य सड़क सुरक्षा समन्वयक समिति जनपद बांदा/समाज सेवी श्री सुनील सक्सेना द्वारा भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी बांदा में आयोजित सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित छात्रों एवं शिक्षकों,शिक्षिकाओं को जागरूक किया गया।अपर पुलिस अधीक्षक श्री शिव राज जी द्वारा शिक्षकों में नियमों के प्रति जवाब देह तथा दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट की अनिवार्यता पर बल दिया। संयुक्त सचिव/विजिलेंस,प्रयागराज द्वारा सुरक्षित लेन में ही वाहन चलाने तथा ओवरटेकिंग करते समय सावधानी बरतने की अपील की इसी क्रम में मंडलीय मास्टर ट्रेनर/समन्वयक डॉ.पीयूष मिश्रा द्वारा शिक्षकों को एक नोडल शिक्षक के रूप में कार्य करते हुए छात्रों के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाने की जिम्मेदारी दी तथा दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद हेतु तत्पर रहकर एक आदर्श नागरिक का कर्तव्य निभाने की अपील की।जिला सड़क सुरक्षा समिति सदस्य/समाजसेवी सुनील सक्सेना ने बांदा जनपद को दुर्घटना मुक्त बनाने हेतु समाज के हर वर्ग को मदद हेतु आगे आने की जरूरत बताई। वही अपर एसपी शिव राज जी द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक बांदा श्री दिनेश कुमार जी को शहर के प्रमुख विद्यालयों से अपील करने की बात कही कि वे बेरिकेटिंगस का निर्माण करवा कर अपने-अपने विद्यालयों के सौजन्य से सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा स्लोगन लिख कर यातायात पुलिस का सहयोग कर दुर्घटनाओं में कमी लाने का प्रयास करने में सहयोग करें। अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा चिल्ला रोड पर श्रीनाथ बिहार मुख्य द्वार पर छात्राओं द्वारा भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी द्वारा भेंट किए गए बैरिकेटीगों का फीता कटवाया तथा बालिकाओं को आगे आकर नो हेलमेट नो फ्यूल मिशन को सफल बनाने की अपील की , इस अवसर पर डायरेक्टर अंकित कुशवाहा, प्रधानाचार्य शिवेंद्र श्रीवास्तव तथा समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया । अंत में डॉ.पीयूष मिश्रा द्वारा सभी को सड़क सुरक्षा शपथ दिलाई गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *