कलेक्टर श्रीमती सलाम ने छात्रावासों का किया औचक निरीक्षण

 शिव शर्मा की रिपोर्ट

मोहला, । कलेक्टर श्रीमती तनुजा सलाम ने विकासखंड अंबागढ़ चैकी के विभिन्न छात्रावासों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने छात्रावासों में विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, स्वच्छता, भोजन एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री उज्वल पोरवाल, एसडीएम मोहला श्री हेमेंद्र भुआर्य सहित संबंधित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहें।
कलेक्टर श्रीमती सलाम ने सबसे पहले शासकीय पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास, अंबागढ़ चैकी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रावास में निवासरत विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर बेड, कुर्सी-टेबल, विद्युत व्यवस्था, साफ-सफाई एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों से उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की तथा छात्रावास में आवश्यक व्यवस्थाएं बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान सामने आई कमियों को शीघ्र दूर करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इसके पश्चात कलेक्टर ने एकलव्य आदर्श बालक आवासीय विद्यालय एवं छात्रावास, अंबागढ़ चैकी का निरीक्षण किया। छात्रावास परिसर में साफ-सफाई की स्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने प्राचार्य एवं छात्रावास अधीक्षक को व्यवस्था में तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यार्थियों से बातचीत कर भोजन, आवासीय व्यवस्था एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के साथ ही छात्रावास परिसर में स्वच्छता एवं साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए।
कलेक्टर ने एकलव्य आदर्श बालिका आवासीय विद्यालय एवं छात्रावास का भी निरीक्षण किया। यहां बेहतर साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की तथा छात्राओं को प्रोत्साहित किया। उन्होंने विद्यार्थियों के परिजनों से भी चर्चा कर विद्यालय एवं छात्रावास की व्यवस्थाओं के संबंध में फीडबैक लिया।

*- उद्यान में पौधों की उपलब्धता एवं कार्ययोजना की ली जानकारी*

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती सलाम ग्राम केकतीटोला स्थित उद्यान भी पहुंचीं। उन्होंने उद्यान विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। आगामी दिनों में प्रस्तावित वृहद वृक्षारोपण अभियान के लिए कार्ययोजना के अनुरूप पौधों की उपलब्धता की जानकारी लेते हुए आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभाग की आगामी कार्ययोजना की भी जानकारी ली।

*- मोेंगरा बैराज के विकास की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश*

कलेक्टर ने मोगरा बैराज का भी अवलोकन किया। उन्होंने बैराज की वर्तमान स्थिति एवं आसपास के क्षेत्र का जायजा लेते हुए इसके बेहतर विकास के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि बैराज क्षेत्र को योजनाबद्ध तरीके से विकसित किया जा सके।

*- ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा*

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को आयोजित होने वाले शुभारंभ एवं दीप प्रज्वलन कार्यक्रम ‘आशीर्वाद का दीया’ की तैयारियों का भी कलेक्टर श्रीमती सलाम ने जायजा लिया। उन्होंने बिहरी कला एनीकट का अवलोकन करने के साथ ही कार्यक्रम स्थल बाजार चैक का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल एवं आसपास के परिसर की साफ-सफाई अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *