नियाखेड़ी/नाहरगढ(तुलसीराम राठौर)— महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशन में शुक्रवार को आंगनवाड़ी केंद्र भूनियाखेड़ी पर राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन हुआ । जिसमें व्यंजन प्रदर्शनी लगाई गई। केंद्र पर रंगोली बनाई गई। इस अवसर पर आंगनवाड़ी सुपरवाइजर श्रीमती भारतीय कुशवाह ने बच्चों को पोषण आहार के बारे में जानकारी दी। सुपरवाइजर श्रीमती भारतीय कुशवाह ने गर्भवती महिलाओं,धात्री महिलाओं को अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखने की सलाह देते हुए कहां की बच्चों का स्वास्थ्य मां के स्वास्थ्य के ऊपर निर्भर रहता है। अतः गर्भवती और धात्री माता का स्वस्थ होना बहुत आवश्यक। इस दौरान पौष्टिकता के बारे में क्या-क्या खाना चाहिए,इसके बारे में विस्तृत दिशा निर्देश भी महिलाओं को दिए। पोषण माह के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र भुनियाखेड़ी के कार्यकर्ता अर्चना परमार, सहायिका ममता गंधर्व, शासकीय प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती मंजू तोमर,श्रीमती गायत्री जैन एवं किशोरी बालिकाएं, विद्यालय का स्टाफ विशेष रूप से उपस्थित था।
बच्चों की सेहत माँ के स्वास्थ्य पर निर्भर करती है आंगनबाड़ी केंद्र भूनियाखेड़ी पर पोषण माह का आयोजन संपन्न