चीताखेड़ी /नाहरगढ(तुलसीराम राठौर )— प्राथमिक विद्यालय चीताखेड़ी में जन विश्वास यात्रा का आगमन हुआ। यात्रा के दौरान जिले के वरिष्ठ अधिकारी वृंद की टीम के साथ विकासखंड शिक्षा अधिकारी बी. एल. चौहान एवं विकासखंड स्रोत समन्वयक शिशिर विजयवर्गीय भी विद्यालय पधारे। समस्त अधिकारी वृंद ने विद्यालय के बच्चों से आत्मीय बातचीत की, उनका शैक्षणिक स्तर जाना और विद्यालय में संचालित विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों का अवलोकन किया। बच्चों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के सटीक और आत्मविश्वास भरे जवाबों से सभी अधिकारी काफी संतुष्ट हुए और मुक्त कंठ से सराहना की।अधिकारियों ने कक्षा-कक्ष में उपलब्ध शिक्षण सामग्री (TLM) और बच्चों के बैठने के लिए बिछाए गए कारपेट की व्यवस्था देखकर विशेष प्रसन्नता व्यक्त की और शाला परिवार को बधाई दी।इस दौरान अधिकारियों ने राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक श्री राकेश कुमार गुप्ता से कहा राज्य पुरस्कार आपको ही मिला है न, आपको बहुत-बहुत बधाइयाँ।सभी ने उन्हें बधाई दी।
अंत में शाला परिवार के मनोबल को बढ़ाने और विद्यालय का उत्साहवर्धन करने के लिए राकेश कुमार गुप्ता ने समस्त अधिकारी वृंद का आभार माना।
फोटो