उरई में हिमांशु आनंद शू हब का भव्य शुभारंभ

Blog

   अनिल प्रभाकर की रिपोर्ट

उरई (जालौन)। नगर में हिमांशु आनंद शू हब का भव्य शुभारंभ समारोहपूर्वक किया गया। शुभारंभ से पूर्व गणेश की प्रतिमा के समक्ष विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई, जिसके पश्चात मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया।
उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन प्रतिष्ठान संचालक हिमांशु आनंद द्वारा किया गया, जिसमें नगर के गणमान्य नागरिकों, व्यापारी वर्ग, महिलाओं एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय सुनीता राज की भी कार्यक्रम में विशेष उपस्थिति रही। उद्घाटन के उपरांत अतिथियों ने प्रतिष्ठान का अवलोकन किया और उपलब्ध फुटवियर की गुणवत्ता एवं डिज़ाइन की सराहना की। इस अवसर पर संचालक हिमांशु आनंद ने बताया कि शू हब में आधुनिक डिज़ाइन के स्टाइलिश व गुणवत्तापूर्ण फुटवियर किफायती दरों पर उपलब्ध कराए जाएंगे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों एवं नगरवासियों ने प्रतिष्ठान के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए हिमांशु आनंद को शुभकामनाएं दीं। उद्घाटन अवसर पर प्रोपराइटर हिमांशु आनंद के साथ विनीत कुमार, अभिषेक कुमार, मालती देवी, रेखा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *