बृजेश उदैनियाँ की रिपोर्ट
जालौन। श्रीरामलीला समिति जालौन के तत्वावधान में आगामी दशहरा महोत्सव 2026 की तैयारियों को लेकर सिटी कॉम्प्लेक्स बस स्टैंड पर बैठक आयोजित की गई। बैठक में दशहरा मेला एवं रावण दहन समिति वर्ष 2026 के नवगठन की प्रक्रिया शुरू की गई। सर्वसम्मति से अनिल पुरवार को समिति का अध्यक्ष तथा गुड्डन भदौरिया को महामंत्री चुना गया। शेष पदाधिकारियों का चयन अगली बैठक में किया जाएगा।
बैठक में दशहरा मेला एवं रावण दहन को भव्य रूप देने सहित आयोजन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। श्रीरामलीला समिति के अध्यक्ष शशिकान्त द्विवेदी, रामनरेश तिवारी, दीपक मित्तल, प्रेमदास गुप्ता, सुरेशराव डेंगरे, दीपू तिवारी, रामशरण विश्वकर्मा, गोपाल पुरवार, राजासिंह सेंगर, गौरीश द्विवेदी, धर्मेंद्र सिंह चौहान, संजू साहू, संजीव पटेल, रामनारायण शिवहरे, हरिश्चन्द्र वर्मा, डॉ. आयुष दुबे राम सहित कई लोग मौजूद रहे।