*दीपावली पर माँ केन आरती स्थल घाट पर कई हजारों दीपकों से जगमगाया, प्रभु श्री राम की हुई भव्य महाआरती – पूरा घाट हुआ राममय*

अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

*बाँदा।* दीपावली के शुभ अवसर पर बाँदा के माँ केन आरती स्थल घाट पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हजारों दीपकों से पूरा केन घाट जगमगा उठा। ऐसा लगा मानो माँ केन के तट पर अयोध्या उतर आई हो।

शाम होते ही हजारों भक्तों ने अपने हाथों से दीप जलाकर घाट को सजाया और हजारों दीपों को माँ केन नदी में प्रवाहित किया। दीपों की रोशनी में केन नदी का पानी सोने की तरह चमक उठा। पूरा घाट “जय श्री राम – जय माँ केन” के जयकारों से गूंज उठा।

इसी अवसर पर प्रभु श्री राम की भव्य महाआरती का आयोजन हुआ। भगवान श्री राम के 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या लौटने की खुशी में भक्तों ने दीप जलाकर राम जी का स्वागत किया। भजन-कीर्तन, राम धुन और महाआरती के बीच पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

*इस आयोजन के आयोजक महेश कुमार प्रजापति, जिला अध्यक्ष विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति एवं जिला संयोजक गंगा समग्र, कानपुर प्रांत – बाँदा ने अपने उद्बोधन में कहा -*

> “आज दीपावली के पावन पर्व पर माँ केन के तट पर हजारों दीप जलाकर हमने प्रभु श्री राम का स्वागत किया है। जैसे त्रेतायुग में अयोध्या में दीप जले थे, वैसे ही आज बाँदा के केन घाट पर दीप जले हैं।

> मैं सभी भक्तों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ जिन्होंने अपने घर की दीपावली छोड़कर माँ केन के घाट पर आकर दीप जलाया। यही सच्ची सनातन संस्कृति है।

> हमारा संकल्प है – माँ केन को निर्मल रखना, गौ माता की रक्षा करना और प्रभु श्री राम के आदर्शों को घर-घर तक पहुंचाना। दीप केवल मिट्टी का दीपक नहीं, यह अंधकार पर प्रकाश की जीत है, अधर्म पर धर्म की जीत है।

> मैं बाँदा के सभी लोगों से अपील करता हूँ – हर वर्ष दीपावली पर एक दीप अपने घर के लिए और एक दीप माँ केन और गौ माता के लिए जरूर जलाएं

इस दौरान उपस्थित वरिष्ठ पत्रकार सुनील सक्सेना जिला सह प्रभारी आलोक कुमार निगम जिला उपाध्यक्ष शुतकीर्ति गुप्ता जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश कुमार धुरिया जिला अध्यक्ष अधिवक्ता प्रकोष्ठ दीपक शुक्ला जिला मंत्री शैलेंद्र सिंह जिला मंत्री विनय गुप्ता नगर अध्यक्ष मटौध मनुज त्रिपाठी लोहा सिंह जिला प्रचार मंत्री रजनीश प्रजापति आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *