– गांधी जयंती पर निकली स्वच्छता जागरूकता रैली, स्वच्छता दीदियों एवं वरिष्ठ नागरिकों का किया सम्मान*

     शिव शर्मा की रिपोर्ट

मोहला,।      राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर जिले में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत सेवा, सहभागिता और स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती तनुजा सलाम, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह, अपर कलेक्टर श्री मिथलेश डोंडे, एसडीएम मानपुर श्री डीआर ध्रुव, सभी जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी, स्कूली बच्चे, अभिभावक एवं नागरिकों सहित 500 से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और स्वच्छता को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत मोहला के फव्वारा चौक से स्वच्छता जागरूकता रैली के साथ हुई। रैली में शामिल स्कूली बच्चों एवं नागरिकों ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए लोगों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने, कचरा निर्धारित स्थान पर डालने तथा स्वच्छ वातावरण के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। रैली में बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने स्वच्छता संदेश को और प्रभावी बनाया। रैली फव्वारा चौक से विभिन्न मार्गों से होते हुए समर्पण वृद्धाश्रम पहुंची, जहां कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर अतिथियों एवं प्रतिभागियों द्वारा पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर स्वच्छता के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी जनभागीदारी से जोड़ते हुए स्वच्छ एवं हरित जिले के निर्माण का संदेश दिया गया।
सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से संदेश दिया गया कि स्वच्छता केवल किसी एक दिन या अभियान तक सीमित नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी और निरंतर सहभागिता से जुड़ा दायित्व है। गांधी जयंती के अवसर पर मोहला में बच्चों, नागरिकों एवं अधिकारी-कर्मचारियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने स्वच्छता के प्रति जन जागरूकता और सामूहिक संकल्प को मजबूत किया।

*- स्वच्छता दीदियों का सम्मान, वरिष्ठ नागरिकों को शाल-श्रीफल भेंट*

समर्पण वृद्धाश्रम में आयोजित6 कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता कार्य में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली स्वच्छता दीदियों का कलेक्टर श्रीमती तनुजा सलाम एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री वाईपी सिंह ने सम्मान किया गया। उनके योगदान की सराहना करते हुए उन्हें आवश्यक सामग्री का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों को भी समाज में उनके योगदान एवं अनुभवों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया । आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती सलाम ने सियान मितान सप्ताह का भी शुभारंभ किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *