नाहरगढ(तुलसीराम राठौर)–सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वडनगर वाराणसी जल, जन और सेवा संकल्प यात्राएं जिले के विभिन्न ग्रामों में पहुंची यात्रा के दौरान पौधारोपण, भजन, लोकगीत, एलईडी प्रसारण, मातृ शक्ति संवाद, युवा कृषक संवाद तथा सेवा मंच आदि कार्यक्रम आयोजित हुए । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वडनगर वाराणसी जल जन एवं सेवा संकल्प यात्राओं का मंदसौर जिले में 1 अक्टूबर को जिले मे प्रवेश पर भव्य स्वागत जनप्रतिनिधिगण व जननेताओ ने किया ।
इस दौरान यात्रा का भव्य स्वागत पुष्प वर्षा कर हुआ । यात्रा क्रमांक एक ने जिले के सुवासरा के क्षेत्र भ्रमण के बाद रात्री विश्राम नाहरगढ़ मे हुआ। दो अक्टूबर को सुबह पौधारोपण कर शुरुआत हुई जिसका बस स्टैंड पर ग्राम पंचायत नाहरगढ व जननेताओ के साथ कार्यकर्त्ताओ ने पुष्प वर्षा कर स्वागत व सम्मान किया । श्रमदान करते हुए सभी ने स्वच्छता अभियान के तहत साफ सफाई के साथ नशा मुक्ति संकल्प लिया । बस स्टैंड नाहरगढ पर गांधी व शास्त्री जयंती मनाई गई जिसमे प्रेम प्रकाश अगरेरी अयोध्या यात्रा प्रभारी , सुवासरा विधायक हरदीप सिंह डंग,भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मती प्रियंका डॉक्टर मुकेश गिरी गोस्वामी , जनपद पंचायत सीतामऊ उपाध्यक्ष जितेंद्रसिंह कोटडामाता ,मण्डल अध्यक्ष महेंद्र सिंह गोड , नाहरगढ यात्रा व्यवस्था प्रभारी महेश माली ,मण्डल महामंत्री अरुण भटनागर, ग्राम पंचायत नाहरगढ सरपंच श्रीमति राधा पदम सिंह चौहान,उपसरपंच पदम सिंह चौहान ,जिला पदाधिकारीगण , मण्डल पदाधिकारीगण, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, स्थानीय कार्यकर्त्ता तथा नगर के सभी वरिष्ठ,युवा पदाधिकारीगण व कार्यकर्त्ता उपस्थित थे। जिला प्रशासन के सभी विभाग के अधिकारी व कर्मचारी जिसमे राजस्व,पुलिस,जनपद पंचायत, ग्राम पंचायत नाहरगढ, चौकीदार उपस्थित थे। नाहरगढ नगर भ्रमण के बाद गुर्जर बर्डिया मंडल के पाडलिया मारू पंहुची।
फोटो