नाहरगढ(तुलसीराम राठौर)-– सत्य, अहिंसा, सादगी एवं राष्ट्रसेवा के महान आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।
सत्य, अहिंसा, सादगी और राष्ट्रसेवा के उनके आदर्श आज भी हम सभी को प्रेरणा देते हैं।
गांधी जी का सत्य एवं अहिंसा का मार्ग और शास्त्री जी का जय जवान, जय किसान का मंत्र राष्ट्र के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है। नाहरगढ नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनील माली , हरिओम सिंह मण्डलोई ,नाहर शाह , तुलसीराम राठौर, अम्बालाल माली , संजय राठौर, श्याम दास बैरागी ,अयूब बक्क्ष, मुकेश धनगर सहित अनेक ने उपस्थित होकर जयंती मनाई तथा विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की ।
फोटो