मंदसौर/नाहरगढ (तुलसीराम राठौर)– वाराणसी वड़नगर जल जन सेवा संकल्प यात्रा में सम्मिलित यात्रियों द्वारा 2 अक्टूबर को मंदसौर में शिवना नदी घाट पर सामूहिक श्रमदान किया गया इस दौरान सांसद सुधीर गुप्ता ,जिला योजना समिति सदस्य , राजेश दीक्षित ,जिला यात्रा प्रभारी , हितेश शुक्ला , जिला महामंत्री शिवराज सिंह राणा आदि उपस्थित थे। इस दौरान स्वच्छता कर्मियों का सम्मान भी किया गया ।
मंदसौर शहर पहुंचने पर सेवा संकल्प यात्रा का नागरिकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया यात्रा पर पुष्प वर्षा की गई नगर के विभिन्न चौराहों से सेवा संकल्प यात्रा भगवान श्री पशुपतिनाथ मंदिर दर्शन के लिए पहुंची जहां यात्रियों ने पूजा अभिषेक किया।