स्थानांतरण एक सतत् प्रक्रिया है -ज्ञान प्रकाश अवस्थी*

 

ब्रजेश उदैनियाँ की रिपोर्ट

(जालौन) नगर शिक्षा अधिकारी जालौन ज्ञान प्रकाश अवस्थी का स्थानांतरण जनपद फतेहपुर हो जाने पर कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय जालौन में विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता ओमनारायण दीक्षित ने की, मुख्य अतिथि के रुप मे नगर पालिका जालौन अध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल एवं विशिष्ट अतिथि समेकित शिक्षा ब्लॉक कॉर्डिनेटर ब्रह्मानंद राजपूत मौजूद रहे।

ज्ञान प्रकाश अवस्थी नगर शिक्षा अधिकारी जालौन के साथ खण्ड शिक्षा अधिकारी जालौन, खंड शिक्षा अधिकारी माधोगढ़ एवं जिला मुख्यालय के पद पर वर्तमान में कार्य कर रहे थे
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पुनीत मित्तल ने संबोधित हुए कहा स्थानांतरण एक सतत् प्रक्रिया है और अगली पाली की शुभकामनाओं के साथ राधा नाम पट्टिका डाल विदाई दी, सभी उपस्थित शिक्षक, शिक्षिकाओं ने स्मृति चिन्ह दिया कार्यक्रम में नगर शिक्षा अधिकारी ज्ञान प्रकाश अवस्थी ने कहा जनपद जालौन हमेशा मेरे दिल में रहेगा इस कार्यक्रम को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष विद्या सागर, जिला उप मंत्री सुशील श्रीवास्तव, संगठन के नगर अध्यक्ष फिरोज खा, जिला उपाध्यक्ष अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया कार्यक्रम देवेंद्र द्विवेदी,बृजेंद्र दूरबार तहसील प्रभारी,अर्चना सिरोठिया, प्रशांत पुरवार, अंकित मिश्रा,आनंद श्रीवास्तव, पूनम राजे,अर्चना राय, रंजना श्रीवास्तव, अभय प्रताप, सुशील कुमार, समीउल्ला, नितेंद्र कुशवाहा, सुनीता राठौर, लोकेश पांडे, इसहाक, देवी चरण, अनवर अहमद, प्रब्लय शर्मा, गिरजा शंकर बीरबहादुर आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *