खनुवां में गणेश उत्सव की धूम, जयकारों से गूंजा पूरा गांव

 

ब्रजेश उदैनियाँ की रिपोर्ट
जालौन। तहसील क्षेत्र के ग्राम खनुवां में गणेश उत्सव को लेकर श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना हुआ है। गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा गांव भक्तिमय हो उठा है। गांव के बड़ी माता मंदिर में विधि-विधान के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा विराजमान कराई गई है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणेश भक्त पहुंचकर पूजा-अर्चना और आरती में शामिल हो रहे हैं।
इसी क्रम में राधेश उदैनिया ‘पप्पू महाराज’ के यहां भी भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई है। दोनों स्थानों पर श्रद्धालुओं का पहुंचना लगातार जारी है। शाम के समय आरती एवं गणेश जी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो जाता है।
गणेश उत्सव में गांव के युवाओं और भक्तों की विशेष भागीदारी देखने को मिल रही है। आयोजन में सुमित कुशवाहा, जीतू कुशवाहा,अनुज तिवारी, रितिक कुशवाहा, पीयूष, लव कुशवाहा, शुभ कुशवाहा, यश पटेल और शिप्पू दोहोलिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण सहयोग कर रहे हैं। श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा से गांव में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *