*सेवर्स ऑफ लाइफ ब्लड डोनेशन नेटवर्क का छठा वार्षिक उत्सव एवं रक्तवीर सम्मान समारोह संपन्न*

 

 अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

बांदा। सेवर्स ऑफ लाइफ ब्लड डोनेशन नेटवर्क, बांदा का छठा वार्षिक उत्सव एवं रक्तवीर सम्मान समारोह हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में रक्तदान के क्षेत्र में सराहनीय योगदान देने वाले रक्तवीरों को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा मोती माला पहनाकर, स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने रक्तवीरों के सेवाभाव की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

कार्यक्रम में एडीएम न्यायिक श्री माया शंकर यादव, सिटी मजिस्ट्रेट श्री दिनेश चंद्र, सीएमएस डॉ. किशुन कुमार, डॉ. प्रदीप सिंह, डॉ. देव प्रकाश, कोतवाली प्रभारी श्री बलराम सिंह, डॉ.अरमान उल हक, रामेंद्र शर्मा, चंद्रमौली भारद्वाज,नरेंद्र सिंह एवं मनोज जैन, अरशद निजमी,,सहित अनेक गणमान्य अतिथि मंचासीन रहे। सभी अतिथियों ने अपने संबोधन में रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान एक ऐसा पुनीत कार्य है, जिससे जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान मिल सकता है। रक्तवीरों का यह समर्पण समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

 

एडीएम न्यायिक श्री माया शंकर यादव, सिटी मजिस्ट्रेट श्री दिनेश चंद्र, सीएमएस डॉ. किशुन कुमार, डॉ. प्रदीप सिंह एवं संस्था के महासचिव सुनील सक्सेना ने अपने विचार व्यक्त करते हुए रक्तदान के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंदों की सहायता के लिए निरंतर सक्रिय रहने का संदेश दिया।

 

संस्था के अध्यक्ष सलमान खान ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। वहीं, संस्था के महासचिव सुनील सक्सेना ने सम्मानित होने वाले सभी रक्तवीरों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सेवा कार्यों की प्रशंसा की।

 

संस्था के संरक्षक डॉ. शेख सऊद उद जमा व्यक्तिगत कारणों से कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके। उन्होंने दूरभाष के माध्यम से संस्था के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं रक्तवीरों को शुभकामनाएं प्रेषित कीं और उनके सेवा कार्यों की सराहना की।

विशिष्ट अतिथि डॉक्टर प्रज्ञा प्रकाश, डॉक्टर संगीता सिंह, डॉक्टर नीलम सिंह, डॉक्टर कंचन सिंह, डॉक्टर अनूप सिंह, डॉक्टर आकिब फारूकी, डॉक्टर देव प्रकाश, डॉक्टर जे. विक्रम सिंह, डॉक्टर भूपेंद्र सिंह, डॉक्टर अरमान उल हक, चंद्रमौली भारद्वाज, डॉक्टर आदित्य मिश्रा, श्री धीरेंद्र सिंह गौतम, अरशद निजामी, दीपाली गुप्ता, डॉक्टर एस आर वर्मा, आदि सम्मानित विशिष्ट अतिथियो इस रक्तवीर सम्मान समारोह का आयोजन करवाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

 

कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावशाली संचालन प्रसिद्ध उद्घोषक संजय काकोनियां ने किया। आयोजन को सफल बनाने में सेवर्स ऑफ लाइफ की ओर से अशफाक अहमद, जीशान उल हक, शादाब अहमद सिद्दीकी, जुनैद सिद्दीकी, असीम अल्वी, बसंत गुप्ता, इरशाद हुसैन सहित अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।

 

समारोह ने रक्तदान के प्रति समर्पण, मानवता और सामाजिक सेवा की भावना को नई ऊर्जा प्रदान की। संस्था ने रक्तवीरों के योगदान को सम्मानित करते हुए समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंदों की सहायता के संकल्प को और मजबूत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *