नाहरगढ(तुलसीराम राठौर)–गौरव और सम्मान का अविस्मरणीय क्षण ज़ी न्यूज़ मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ द्वारा भोपाल में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में सहभागी होकर संवाद करने का अवसर प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर हमारे द्वारा संचालित केवल श्री ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, इंदौर के उत्कृष्ट संचालन हेतु मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा सम्मानित होना मेरे लिए अत्यंत गौरव का विषय है।
यह सम्मान हमारी पूरी टीम के समर्पण और परिश्रम का प्रतिफल है तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करता है।
इस सम्मान के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी एवं सफल आयोजन के लिए ज़ी न्यूज़ मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ की पूरी टीम का हार्दिक आभार डॉक्टर मुकेश गिरी गोस्वामी व श्रीमति प्रियंका गिरी गोस्वामी माना । सम्मानित होने पर नाहरगढ,मंदसौर , इंदौर शुभचिंतको मे हर्ष है तथा सभी ने सम्मान मिलने पर हार्दिक बधाई व उज्ववल भविष्य की शुभकामनाऐ दी है ।