रिपोर्ट- सन्तोष कुमार सोनी
करतल– शासन प्रशासन की मंशानुरुप प्रत्येक रविवार के दिन स्वास्थ्य केन्द्रों में लगाये जा रहे मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले के आयोजन से शहरों के साथ साथ ग्रामीणांचलों में संचालित सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में भी होने वाले इस आयोजन से बीमारी से पीड़ित मरीजों को बहुत लाभ मिल रहा है जिसके अंतर्गत ग्रामीण इलाकों के गरीब तबके के लोगों को नि:शुल्क इलाज मिलने से इस भीषण गर्मी की तपन में दूर दराज के अस्पतालों में जाने से बड़ी राहत मिल रही है इसी क्रम में आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नरैनी अंतर्गत कस्बा करतल में संचालित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र करतल में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया जिसमें प्रभारी चिकत्साधिकारी डा० राजेश कुमार पटेल, फार्मासिस्ट सन्दीप कुमार द्विवेदी ने बुखार, पेटदर्द, फंगल इन्फेक्शन सहित लगभग 13 मरीजों का सफल इलाज कर लाभान्वित किया इस कार्यक्रम के दौरान रतीराम वार्ड ब्याय, रामबाबू स्वीपर कम चपरासी, सत्यप्रकाश सा०का० ने मरीजों के लिये पीने के पानी सहित भरपूर सहयोग किया!
