महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान

Blog

 

 

अनिल  प्रभाकर की रिपोर्ट

 

उरई, जालौन : #MissionShakti5 के द्वितीय चरण के अंतर्गत जनपद में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत एण्टीरोमियो टीम एवं महिला बीट अधिकारियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा कानूनी प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

 

अधिकारियों ने महिलाओं को बताया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या हिंसा की स्थिति में वे तुरंत पुलिस सहायता लें और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें। साथ ही उन्हें विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी दी गई, जिससे वे आपात स्थिति में तुरंत सहायता प्राप्त कर सकें। अभियान के दौरान साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को देखते हुए डिजिटल सुरक्षा पर विशेष जोर दिया गया तथा “डिजिटल अरेस्ट” जैसे नए अपराधों के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी गई।

 

महिला बीट अधिकारियों ने शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जागरूकता ही सुरक्षा का सबसे बड़ा साधन है और प्रत्येक महिला को अपने अधिकारों व कानूनों की जानकारी अवश्य होनी चाहिए।

 

इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने भी इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे अभियान समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक सिद्ध होंगे। पुलिस विभाग द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने और उन्हें सुरक्षित वातावरण प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है। #नारी_सुरक्षा_सम्मान_स्वावलंबन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *