ट्यूबबेल ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 70 पाइप जलकर राख

Blog

 

बृजेश उदैनियाँ की रिपोर्ट

जालौन। जालौन क्षेत्र के ग्राम प्रतापपुरा में ट्यूबबेल के ट्रांसफार्मर में हुए शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी ने खेत में भीषण आग का रूप ले लिया। आग की चपेट में आने से किसान जगतनारायण के खेत में रखे करीब 70 पाइप जलकर राख हो गए, वहीं ट्रैक्टर की छतरी व जाली भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना में लगभग एक लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

बताया गया कि खेत में लगे ट्यूबबेल के ट्रांसफार्मर में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया, जिससे निकली चिंगारी सूखी घास व खेत में रखे सामान पर गिर गई। देखते ही देखते आग फैल गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के किसानों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों और किसानों ने कड़ी मशक्कत के बाद पानी व मिट्टी डालकर आग पर काबू पाया।

समय रहते आग बुझा दिए जाने से बड़ा हादसा टल गया, लेकिन किसान का काफी नुकसान हो गया। किसानों ने विद्युत विभाग से क्षतिपूर्ति दिलाए जाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *