बृजेश उदैनियाँ की रिपोर्ट
जालौन। कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला गणेश जी मे पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षो मे गाली गलौज तथा मारपीट और धमकी देने के मामले मे पुलिस जाँच मे जुटी है। अर्पण पुत्र राजेन्द्र गणेशजी तथा राजा सोनी के बीच पुरानी रजिंश के चलते रविवार को गाली गलौज तथा जान से मारने जैसी धमकी देने का एक दूसरे पर आरोप लगाया गया है। घटना को लेकर पीड़ित द्वारा पुलिस से शिकायत की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
