भीषण गर्मी में भक्तों ने बांटा शरबत, श्रद्धालुओं को मिली राहत

Blog

बृजेश उदैनियाँ की रिपोर्ट

जालौन। नगर के उरई रोड स्थित हनुमान जी मंदिर पर शनिवार को भीषण गर्मी को देखते हुए भक्तों द्वारा श्रद्धालुओं एवं राहगीरों को शरबत वितरित किया गया। तेज धूप और बढ़ते तापमान के बीच शरबत पिलाने की इस सेवा से लोगों को काफी राहत मिली।

मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। इस दौरान भक्तों ने श्रद्धा भाव से लोगों को ठंडा शरबत पिलाकर सेवा कार्य किया। लोगों ने इस पुनीत कार्य की सराहना करते हुए कहा कि भीषण गर्मी में इस प्रकार के सेवा कार्य मानवता की मिसाल हैं।

कार्यक्रम में मंदिर के भक्तगण एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *