के के श्रीवास्तव क्राइम रिपोर्टर अभिवादन एक्सप्रेस
एट जालौन । जालौन के थाना एट मे पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह जालौन के आदेशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ईशान सोनी के निर्देशानुसार एवं उपाधीक्षक परमेश्वर प्रसाद के पर्यवेशण मैं चलाए जा रहे अभियान जैसे जुआ सट्टा नाजायज शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी आदि रोकथाम अभियान के तहत आज थाना अध्यक्ष शिव शंकर सिंह की कुशल नेतृत्व में उप निरीक्षक जितेन्द्र कुमार थाना एट हमराही फोर्स के साथ थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था की दृष्टिगत भ्रमण के दौरान सोमई पुलिया के पास बहद ग्राम कंकनखेड़ा से प्रदीप बरार पुत्र स्वर्गीय किशोरी लाल निवासी ग्राम कंकनखेड़ा थाना एट जनपद जालौन उम्र करीब 28 वर्ष को मय 15 अदद क्वार्टर देशी शराब नाजायज शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। थाना एट पर धारा 60 आवकारी अधिनियम बनाम अभियुक्त कंकनखेड़ा से प्रदीप बरार पुत्र स्वर्गीय किशोरी लाल निवासी ग्राम कंकनखेड़ा थाना एट जनपद जालौन पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गईं
