2.0 अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए अवेध मादक पदार्थ तस्करी के मंसुबे नाकाम करते हुए एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Blog

 

अफजलपुर/नाहरगढ(तुलसीराम राठौर)–मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा विषेश नशामुक्ति जन जागरुतकता अभियान नशे से दूरी है जरुरी 2.0 के तहत विनोदकुमार मीना पुलिस अधीक्षक मंदसौर के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेरसिंह बघेल व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मंदसौर ग्रामीण श्रीमती कीर्ति बघेल के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक हरीश मालवीय के कुशल नेतृत्व में थाना स्टाफ द्वारा मुखबिर सुचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को अवेध मादक पदार्थ (अफिम) का अवेध परिवहन करते रंगे हाथ पकङने में सफलता प्राप्त की।
घटना दिनांक 15.07.2026 को अफजलपुर थाना पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर के सुचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति ग्रे कलर की अल्टो कार क्रमांक एमपी 14सीडी 3072 में अवेध मादक पदार्थ अफिम लेकर अफजलपुर होकर दलोदा तरफ बाहरी तस्कर को देने जा रहा है प्राप्त सुचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी अफजलपुर द्वारा टीम गठित कर नाकाबंदी करवाई गयी नाकाबंदी के दोरान मुखबिर द्वारा बताये हुलिये की ग्रे कलर की अल्टो कार सीतामऊ तरफ से दलोदा तरफ आना पायी गयी जिसको टिम द्वारा बामुश्किल रोका वाहन चालक का नाम पता पुछते अपना नाम राहुल पिता जगदिश निवासी साखतली का होना बताया वाहन को चेक करते वाहन में अवेध मादक पदार्थ अफिम वजन 02 किलो 051 ग्राम मिला जो आरोपी राहुल का कृत्य धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट का अपराध पाया जाने से मोका कार्यवाही कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। थाना अफजलपुर पर अपराध क्रमांक 115/2026 धारा 8/18,29 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। गिरफ्तार आरोपी से मादक पदार्थ के क्रेता व विक्रेता व सप्लायर के संबंध में गहनता से पुछताछ की जा रही है। गिरफ्तार एक आरोपी राहुल पिता जगदिश निवासी साखतली थाना अफजलपुर जिला मदंसौर तथा
जप्त मश्रुका अवेध मादक पदार्थ अफिम 02 किलो 051 ग्राम किमती 4 लाख रुपये व एक ग्रे कलर अल्टो कार क्रमांक एमपी 14सीडी 3072 किमती 6 लाख रुपये।
सराहनीय कार्य निरीक्षक हरीश मालवीय थाना प्रभारी अफजलपुर व टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *